

दूध के सैम्पलों की निःशुल्क जांच
टंकियों में मिलने वाला दूध स्वास्थ्य के लिए हानिकारक
बीकानेर। बीकानेर (उरमूल डेयरी) द्वारा दूध का दूध-पानी का पानी-शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जेएनवी पुलिस थाना के पीछे सरस बूथ कोड 1443 पर शिविर आयोजित कर आमजन द्वारा लाए गए दूध के सैम्पल की निःशुल्क जांच की गई। अभियान प्रभारी शुभम गुलाटी ने बताया कि कुल 14 सैम्पल लिए गए जिसमें से 11 सैम्पल फैल और केवल 01 सैम्पल पास हुआ।बूथ संचालक बलबीर सिंह पड़िहार ने भी जांच शिविर में सहयोग किया। उरमूल डेयरी के मार्केटिंग हैड मोहनसिंह खीचड़ ने बताया कि अधिकतर दूध बेचने वाले प्लास्टीक, अल्युमिनियम आदि की टंकियों में दूध लेकर आते हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होती है। इस अभियान पर स्थानीय उपभोक्ताओं दिलीप सिंह, गणेशाराम दावा, अम्बाराम इनखिया, श्रीमती मन्जू, प्रतीक व्यास आदि ने उरमूल डेयरी के जांच अभियान को सराहनीय कार्य बताया।
