

जन अधिकार सेना संगठन ने गायो को खिलाई 500 किलो लापसी
बीकानेर। नोखा की सामाजिक संगठन जन अधिकार सेना नोखा के द्वारा गौ सेवा का अनूठा कार्य किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मल मास की पूर्णिमा तिथि के पावन अवसर पर जनसेवकों के द्वारा गोवंश को पांच सौ किलो लापसी खिलाई। जनसेवकों ने कन्हैयालाल सारस्वत, राधेश्याम ओझा के आर्थिक सहयोग द्वारा श्री वासुदेव गौशाला रोड़ा में जाकर गायों के साथ ही सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को भी लापसी खिलाई। प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा ने कहा कि गौ सेवा ही सबसे बड़ा सेवा का कार्य है। गौ सेवा से बड़ा कोई ही सेवा का कार्य नहीं है। हमें नियमित गौ सेवा जरूर करनी चाहिए। किसी की भुखे प्राणी की भुख मिटाने से बड़ा कोई भी पुण्य कार्य नहीं है। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा,जिला सचिव मालचंद सारस्वत, कन्हैयालाल सारस्वत, प्रदेश सचिव ओमप्रकाश राठी, संगठन मंत्री नरेश ढाका, संभाग अध्यक्ष किशन तापड़िया, दावा ग्राम अध्यक्ष रणजीत सिंह, पण्डित राधेश्याम ,खेतपाल, मघाराम सारस्वत आसुसिह भादला, रणजीत सिंह ऊडसर, किशनलाल गोयल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
