

जोगमाया माताजी के किया भव्य श्रृंगार
बीकानेर। दशनाम गोस्वामी मोहल्ले में वर्षों से प्राचीन श्री जोगमाया माता जी मंदिर में पौष चतुर्दशी शुक्ल पक्ष 2081 पिंडल विक्रम सम्वत तिथि को पुजारी चन्द्र पुरी द्वारा श्रृंगार किया गया। माता जी का श्रृंगार तैयार करने में 5 दिन लगे अद्भुत श्रृंगार किये देवी के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। पुजारी परिवार ने प्रसाद का भोग लगाया। वहीं दर्शन-पूजन कर पुण्य के भागी बने। पुजारी अशोक पुरी जी का कहना है ऐसी मान्यता है कि सच्चे हृदय से मां जोगमाया माता जी की आराधना करने वाले की सभी मुरादें पूरी होती हैं। जोगमाया माता जी को गुलाब बेल और चमेली के साथ ही विभिन्न प्रकार के फूलों से सुंदर सजाया गया है। मंदिर में ही वैदिक विद्वानों द्वारा विधि विधान के साथ पूजन कि गई। स्थानीय महिला कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
