Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्वयं को पहचानकर मिलती है मानव परोपकार की प्रेरणा

स्वामी विवेकानंद जयंती पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
बीकानेर। राष्ट्रीय युवा दिवस पर रविवार को वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर विवेकानंद जी की मूर्ति पर माला एवं पुष्प अर्पित किये गये। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी के जीवन मूल्यों से हमें स्वंय को पहचानकर मानव परोपकार की प्रेरणा मिलती है। कुलपति आचार्य दीक्षित ने कहा कि स्वामी जी ने विपरित परिस्थिति काल में धर्म के मानव कल्याण स्वरूप को जन-जन तक पहुँचाया। आचार्य दीक्षित ने फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों को त्याग, समर्पण, देश भक्ति, राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण एवं आदर्श आचरण को अपनाते हुए जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमे भारतीय सनातन संस्कृति की रक्षा करते हुए मां भारती की सेवा में समर्पण करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिकुलपति एवं अधिष्ठाता प्रो. हेमंत दाधीच, अधिष्ठाता डेयरी महाविद्यालय प्रो. मनीषा माथुर, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज थानवी सहित फैकल्टी सदस्य, एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. के स्वयंसेवक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीरज कुमार शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *