

राजस्थानी का युवा साहित्य पुरस्कार सोनाली सुथार को
बीकानेर। बीकानेर की युवा कवयित्री सोनाली सुथार को रविवार को भुवनेश्वर में केन्द्रीय साहित्य अकादेमी द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में वर्ष 2024 का राजस्थानी भाषा के लिए देश के सर्वोच्च युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सोनाली को ये पुरस्कार उनके राजस्थानी काव्य संग्रह ’सुध सोधूं जग आंगणै’ के लिए दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में की अध्यक्षता साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक ने की। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुविख्यात अंग्रेजी कवि जैरी पिंटो थे। हिन्दी और राजस्थानी में सतत लेखन करने वाली सोनाली बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। सोनाली के हिन्दी ब्लॉग्स भी पाठकों द्वारा खूब सराहे जा रहे हैं। इसके साथ ही सोनाली एक दक्ष चित्रकार भी हैं। साथ ही सोनाली युट्यूब पर पुस्तकों की समीक्षा का एक चैनल भी चला रही है। सोनाली वास्तुविद् आर.के.सुतार की सुपुत्री हैं। सोनाली को पुरस्कार मिलने से बीकानेर के साहित्य जगत में खुशी की लहर है।
