Bikaner Bikaner District Rajasthan

ओवरब्रिज संघर्ष समिति का धरना छब्बीसवें दिन भी जारी

ओवरब्रिज संघर्ष समिति का धरना छब्बीसवें दिन भी जारी
नोखा की जनता के साथ हूं : मेघवाल
नोखा।
 नवली गेट ओवरब्रिज संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा धरना शनिवार को छब्बीसवें दिन जारी रहा। समिति के मीडिया प्रभारी एडवोकेट लेखराम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि धरना स्थल पर आज समिति के संयोजक मगनाराम केड़ली  ने नारायणराम कुम्हार सोवा, हरिराम सोमलसर, ओमप्रकाश सोवा, छोटूराम कुम्हार, पन्नाराम कुम्हार, श्रवणराम चौहान, सुनील पटीर, लालचंद रैगर, सांवरलाल सोमलसर, एडवोकेट विकास मांझू, बिशनाराम मंडा, भैराराम, पूनमचंद, बचनाराम बिश्नोई, रतनलाल छींपा, कालूराम घट्टू, जेठाराम हालू काकड़ा आदि लोगों को माला पहनाकर क्रर्मिक अनशन पर बैठाया। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों ने अपना विरोध जताया और नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक रेलवे का एल से टी आकार में ओवरब्रिज बनाने का संशोधन लेटर नहीं आ जाता तब तक हमारा क्रमिक अनशन बढ़ता ही जाएगा।
तत्पश्चात धरना स्थल पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बीकानेर व अम्बेडकर खंडपीठ के पूर्व महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल पधारें और धरना का पूरी तरह से समर्थन किया और संबोधित करते हुए कहा कि टी आकार का ओवरब्रिज बनाने की मांग नोखा की आम जनता की है और मैं इस नोखा की जनता से अलग कैसे हो सकता हूं मैं पूरी तरीके से नोखा की जनता के साथ हूं। ओर कहा कि एल आकार से टी आकार में संशोधन करवाने में कितनी भी लंबी लड़ाई लड़नी पड़े आप ओर हम साथ मिलकर लड़ेंगे।
इस दौरान धरना स्थल को संबोधित करते हुए मगनाराम केड़ली ने बताया कि हम लोग पिछले 26 दिन से इस कड़कड़ाती ठंड में यहां बैठे कान खोलकर सुन लेना सरकार के अधिकारियों अगर टी आकार के अलावा यहां अगर मशीन चली ना तो वो हमारे सीने के ऊपर से चलेगी।
इस दौरान धरना स्थल को युवा नेता सुभाष बिश्नोई, एडवोकेट लेखराम चौहान, एडवोकेट मनोज भार्गव, जुगल हटीला, सोमलसर सरपंच प्रतिनिधि लिच्छूराम सारण, राजूराम मुंड आदि ने संबोधित किया।
धरना स्थल पर रोड़ा के पूर्व सरपंच मूलाराम मेघवाल, जुगल हटीला, सोमलसर सरपंच प्रतिनिधि लिच्छूराम सारण, युवा नेता सुभाष बिश्नोई, एडवोकेट मनोज भार्गव, रामकिशन हालू काकड़ा, नारायणराम मेघवाल, सुभाष सारण, मोहनलाल उपाध्याय, श्यामलाल जाट, राजाराम सुथार,मालचंद सोनी बूटण, शंकरलाल महात्मा, ओमप्रकाश बिश्नोई माडिया, सांवरलाल मेघवाल,सुन्दर तालनिया, अशोक राजस्थानी, सुखराम चालिया, जुगल तिवाड़ी, रेवंतराम छींपा, सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *