Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर किया हनुमत हवन

श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर किया हनुमत हवन
बीकानेर। अयोध्या में श्रीराम मन्दिर प्राणप्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जयनारायण व्यास नगर स्थित गंगाधाम में पूज्य स्वामी संवित् सोमगिरिजी महाराज एवं रमेश चन्द्र शर्मा का स्मरण करते हुए श्रीमती मंजुलता शर्मा द्वारा शक्ति जागरण अनुष्ठान के अन्तर्गत सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विवेक मित्तल ने कहा कि रूठ जाये जब संसार सारा, बजरंग बली देते हैं सहारा, हनुमानजी का पुण्य स्मरण हमारे शरीर में प्राणवायु बन का प्रवाहित होता है। जो हमें अन्दर से मजबूत बनाता है। जिस प्रकार श्रीरामजी की कृपा से सजीवन बूंटी लाकर प्रियभाई लक्ष्मण के प्राणों की रक्षा की उसी प्रकार हनुमानजी का भावपूर्ण स्मरण करने वाले भक्तों से पहले उनके परिजनों को अभय प्रदान करते हैं श्रीहनुमानजी। आयोजनकर्ता श्रीमती शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम के सभी संकटों के समय हनुमानजी ‘राम काज करिबे को आतूर’ रहते थे और निर्विघ्न सम्पन्न करते थे उसी प्रकार हम सभी साधकों के संकटों को हनुमानजी हर लेंगे ऐसी प्रार्थना है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित संवित् साधकों द्वारा सामूहिक 101 श्रीहनुमान चालीसा के पाठ तथा हनुमत हवन में 1380 आहूतियाँ देकर जगत कल्याण की मंगलकामना की गई। अनुष्ठान में परम शर्मा, डा. शशि गुप्ता, राजकुमार कौशिक, पं. श्याम सुन्दर तिवाड़ी, रमेश जोशी, भवानी शंकर, सुशीला व्यास, हरीश चन्द्र शर्मा, चैतन्य, मीना मित्तल, आशा शर्मा, दमयन्ती, सावित्री कौशिक, सीमा राजवंशी, रवि राजवंशी, बी.के. व्यास सहित अनेक साधक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *