Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

कोमल ने स्कूल नेशनल गेम्स में जीता रजत पदक

कोमल ने स्कूल नेशनल गेम्स में जीता रजत पदक
बीकानेर। भोपाल में आयोजित 68वें स्कूल नेशनल गेम्स में कोमल खिलेरी ने राजस्थान टीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में सिल्वर मेडल पर लगाया निशाना। विनायक स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी बीकानेर के डायेक्टर एण्ड कोच विरेन्द्र महरिया ने बताया कि दिल्ली में आयोजित नेशनल रायफल एसोसिऐशन के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एकेडमी के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरिराम खेरिया ने 50 मीटर फ्री पिस्टल में नेशनल क्वालीफाई किया तथा 10 मीटर एयर पिस्टल में इण्डिया टीम ट्रायल्स के लिए क्वालीफाई किया। जूनियर और यूथ वर्ग में लक्ष्य मेघवाल, कृष्णा सुथार, दीपक रामावत, विकास गाट, रविन्द्र गाट, देवांशू पवार, प्रवीण जाजड़ा, मोहम्मद उवेश ने भी नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। एकेडमी के सहायक प्रशिक्षक प्यारेलाल बाटड़ व नवेदित बाटड़ ने बताया कि पिछले 4 सालों से एकेडमी के निशानेबाजों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किए हैं तथा 70 से ज्यादा निशानेबाजों ने नेशनल लेवल पर क्वालीफाई किया है जिससे बीकानेर व राजस्थान का नाम रोशन हुआ है। नेशनल लेवल पर क्वालीफाई करने वाले पात्र निशानेबाज खिलाड़ियों को सरकारी भर्तियों में 2 प्रतिशत स्पोर्ट्स कोटे के अन्तर्गत नौकरी मिलने की सम्भावना होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *