

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन
बीकानेर। श्री ब्राह्मण स्वर्णकार विकास समिति बीकानेर और रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन पंचायत भवन, पुरानी जेल रोड, बीकानेर में किया गया। इस शिविर का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराना था। शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. लोकेश सोनी, दंत रोग विशेषज्ञ डा. नितिन सोनी, त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. पुष्पा शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. सुनीता मीणा, जनरल फिजिशियन डा. पूनम शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डा. आशीष चौधरी, और होम्योपैथी विशेषज्ञ डा. पुनीत खत्री ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इसके अतिरिक्त, कैल्शियम, रक्तचाप, और शुगर जैसी जांचें भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर मे 197 से अधिक रोगी लाभान्वित रहे। क्लब अध्यक्ष गिरिराज जोशी ने बताया की शिविर में 38 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री वय वंदन योजना के तहत पंजीकरण किया गया और 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नागरिकों को वय वंदन कार्ड जारी किए गए, जिससे उन्हें ₹5 लाख तक की चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। आयोजन में श्री ब्राह्मण स्वर्णकार विकास समिति ने अहम भूमिका निभाई। समिति के अध्यक्ष श्री कन्हैया लाल सोनी के नेतृत्व में टीम ने शिविर के सफल आयोजन में हर पहलू पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। क्लब के सदस्य, जिनमें पूर्व अध्यक्ष ऋषि आचार्य, आगामी अध्यक्ष रघुवीर झांवर, सहायक प्रांतपाल घनश्याम रामावत, गुलाब सोनी और भगवती प्रसाद सोनी व समिति से विनोद सोनी, टीकमचंद, गौरीशंकर, मोतिचंद, सुरेन्द्र, कमल आर्य, टी.पी. सोनी शामिल थे, ने अपनी सक्रिय भागीदारी और मार्गदर्शन से इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस शिविर में 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया और निशुल्क सेवाओं का लाभ उठाया। उपस्थित लोगों ने आयोजकों के सामूहिक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। शिविर के समापन पर आयोजकों ने सभी डॉक्टरों, स्वयंसेवकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से शंकर लाल सोनी, कन्हैया लाल सोनी के योगदान को सराहा गया। यह शिविर स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाकर समाज सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण साबित हुआ। श्री ब्राह्मण स्वर्णकार विकास समिति और रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन अपने सेवा और समर्पण के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।
