Bikaner Rajasthan

सामान्य ज्ञान प्रतियोगियों को किया पुरस्कृत

सामान्य ज्ञान प्रतियोगियों को किया पुरस्कृत
बीकानेर। शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कमेटी द्वारा शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के युवाओं के लिये आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2024 के विजेता प्रतियोगियों को श्रीश्यामोजी वंशज मूधाड़ा भोजक प्रन्यास में आयोजित सम्मान समारोह में नकद पुरस्कार व अन्य सामग्री से पुरस्कृत किया गया। कमेटी के आर के शर्मा ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि माणक भोजक सहित संयोजक जेठमल शर्मा, राजेश शर्मा, मदन गोपाल शर्मा, राधेश्याम सेवग, जे के शर्मा, विजयशंकर शर्मा, मनमोहन शर्मा, दुर्गादत्त भोजक, नरेन्द्र शर्मा, अनिल शर्मा शिवकुमार व उप पुलिस निरीक्षक संजू रानी ने पुरस्कृत किया । स्नातक स्तर पर पिंकी शर्मा-प्रथम, गौरव सेवग-द्वितीय व तृतीय रहे रामकुमार शर्मा को, स्नातकोत्तर स्तर पर सुनिता शर्मा-प्रथम, रूचिका शर्मा-द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे अजय कुमार सेवग को और सीनियर स्तर में मिलिंद शर्मा-प्रथम, केशव शर्मा-द्वितीय व तृतीय स्थानर पर रही प्रणिका शर्मा को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया । प्रथम स्थान पर रहे प्रत्येक वर्ग के तीनों प्रतियोगियों को 4100.00 द्वितीय स्थान के तीनों प्रतियोगियों को 2100.00 व तृतीय स्थान के तीनों प्रतियोगियों को रू 1100.00 रू की नकद राशि व भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया । इनके अलावा 15 विजेता प्रतियोगियों को 151-151 रू का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया । उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता सीनियर, अंडर ग्रेज्यूट व ग्रेज्यूट लेवल के विद्यार्थियों के लिये दो चरणों में परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें 135 से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *