

अनर्गल बयान पर तुरंत माफी मांगे
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और देहली विधानसभा से प्रत्याशी रमेश विधूड़ी का कांग्रेस की सांसद वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी पर दिया गया बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अमर्यादित है, जिसका पुरजोर खंडन करते हुए बीकानेर शहर जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने कड़ी भर्त्सना की है। वत्सस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और उनके नेताओं की भाषा का गिरता स्तर इतना घटिया हो सकता है उसका प्रमाण आज विधूड़ी ने दे दिया है भाजपा एक तरफ तो सनातन संस्कृति और हिंदू धर्म की बात कहती है दूसरी तरफ उसी सनातन धर्म की मुख्य पंक्ति यत्र नारी पूज्यंते तत्र रमंते देवता का खुला परिहास उड़ाती है जो कि स्वीकार्य नहीं है विधूड़ी के बयान पर स्वयं विधूड़ी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी माफी मांगनी चाहिए कि इस तरह की भाषा भारतीय संस्कृति में स्वीकार्य नहीं है और विधूड़ी को तुरंत प्रभाव से पार्टी से बेदखल करना चाहिए।
