

लापसी बनाकर गायों एवं श्वानां को खिलाया
बीकानेर। नालन्दा पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की करुणा क्लब इकाई के द्वारा बेसहारा गायों के लिए गुड़ की लापसी व श्वानों के लिए गुड़ का हलवा बनाकर उनको खिलाया गया। शाला प्राचार्य राजेश रंगा ने बताया कि आज रात्रि को भी करुणा क्लब इकाई के माध्यम से गायों व कुत्तों के लिए लापसी तथा हलवे की व्यवस्था की गई है शाला की करुणा क्लब इकाई के द्वारा इन श्वानों को कड़कड़ती सर्दी से बचाव हेतु घुरकलियों के बनाने का बीड़ा भी उठाया है। जिसमें रात्रि काल के समय यह श्वान भी आराम से रह सके तथा उनका भी सर्दी से बचाव हो सके। करुणा क्लब सहप्रभारी आशीष रंगा ने बताया कि इस पुनीत कार्य की कई पशु-पक्षी प्रेमियों ने खुले मन से प्रशंसा करते हुए उन्होंने भी श्वानों के लिए अपने स्तर पर घुरकली बनाने में अपना योगदान देने की इच्छा व्यक्त की और उन्होंने अपने घरों से गर्म तप्पड़ आदि देकर घुरकली बनाने में सहयोग भी किया।
करुणा क्लब प्रभारी हरिनारायण आचार्य ने बताया कि श्वानों की घुरकली के लिए शाला की करुणा क्लब इकाई के द्वारा समस्त अध्यापकों के सहयोग से जिनमें प्रमुखतः उमेश सिंह चौहान, अविनाश व्यास, किशोर जोशी, गिरधर पारीक, तोलाराम सारण, अख्तर अली, घनश्याम ओझा, ईंटों तथा गर्म तप्पड़ के साधन से आस-पास की बगेचियों व कॉलोनी में झाड़-झंकड़ से भी घुरकलियों का निर्माण किया गया एवं जरूरत के अनुसार 6 जगह श्वानों के लिए घुरकलियां बनाई गई।
