

जब तक रेलवे के अधिकारी हमें टी आकार का लेटर नहीं दिखा देते तब तक यह धरना जारी रहेगा:मगनाराम
नोखा। नवली गेट ओवरब्रिज संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा धरना मंगलवार को पंद्रहवें दिन जारी रहा। समिति के मीडिया प्रभारी एडवोकेट लेखराम चौहान ने बताया कि धरना स्थल पर राजकुमार तिवाड़ी, घेवरराम नायक, भंवरलाल मेघवाल क्रमिक अनशन पर बैठे ओर अपना विरोध जताया। इस दौरान समिति के संयोजक मगनाराम केड़ली ने कहा कि जब तक रेलवे के अधिकारी हमें टी आकार का लेटर नहीं दिखा देते तब तक यह धरना जारी रहेगा ओर कहा कि अगर रेलवे के पास अच्छा इंजीनियर नहीं तो उनकी कही अच्छी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग करने वाले इंजीनियर की जरूरत है।
इस दौरान धरना स्थल पर मालचंद बूटण सोनी, एडवोकेट पुरखाराम माहिया, सुनील भादू रोड़ा, जोगाराम भादू, मूलाराम बारूपाल, घनश्याम, दुर्गाराम मेघवाल, बलदेव मेहरा ,गेनाराम पटीर, सुनील रैगर, कुंभाराम हिम्मटसर, पोलाराम घट्टू, रमेश लालर सहित कई लोग मौजूद रहे।
