Bikaner Rajasthan

जग में रह जायेंगे प्यारे तेरे बोल गीत संगीत संध्या कार्यक्रम के बैनर का हुआ विमोचन

जग में रह जायेंगे प्यारे तेरे बोल गीत संगीत संध्या कार्यक्रम के बैनर का हुआ विमोचन
बीकानेर। नये वर्ष के आगमन पर आगामी 1 जनवरी 2025 की सन्ध्या को श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान द्वारा जग में रह जायेंगे प्यारे तेरे बोल गीत संगीत संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एनडी कादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामरतन धारणिया होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से नारायण बिहाणी और एनडी रंगा करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में कर्मचारी नेता बनवारी लाल शर्मा, एनडी कादरी, रमेश तिवाड़ी, मेघना शर्मा, अर्चना सक्सेना आदि गणमान्य लोग होंगे। कार्यक्रम बैनर का विमोचन जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित नवज्योति कॉलोनी में संगीत प्रेमी अयोध्या प्रसाद शर्मा के निवास स्थान के बाहर रखा गया। कार्यक्रम में मेघराज नागल, सुनील दत्त नागल, सुशील यादव, नारायण बिहाणी, कमलकांत सोनी, रवि भल्ला, रामकिशोर यादव, संजीव एरन,राधाकृष्णन सोनी, सैय्यद अख्तर, के. कुमार.आहूजा ,मुनींद्र अग्निहोत्री, मदन गोपाल खत्री, संगीता साहू, उर्मिला शर्मा, स्मिता अग्रवाल, दिव्यांशु अग्रवाल, राहुल अग्रवाल सहित आदि संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *