

सरल,सहज और आदर्श जननेता थे भानी भाई
बीकानेर। राजस्थान खादी बोर्ड के अध्यक्ष, पूर्व प्रथम निर्वाचित महापौर वरिष्ठ नेता दिवंगत भवानीशंकर शर्मा की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज बीकानेर शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया की निदेशक कामिनी बिमल भोजक ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में भवानी शंकर शर्मा जी जैसा सरल सहज, और सौम्यता की छवि वाला राजनेता आज की तारीख में मिलना नामुमकिन है उनका हर व्यक्ति से मिलकर उनका कार्य करवाना उनकी सरलता का परिचायक है। शाकद्वीपीय ब्राह्मण बंधु ट्रस्ट के अध्यक्ष आर के शर्मा ने कहा कि भवानी भाई जैसे व्यक्ति आज की राजनीति के क्षेत्र के लिए नितान्त आवश्यक हो जाते है। मुख्य वक्ता भाई बंधु चेरिटेबल ट्रस्ट के महामंत्री नितिन वत्सस ने कहा कि ब्लॉक की राजनीति से निकलकर प्रदेश के संगठन महामंत्री खाड़ी बोर्ड अध्यक्ष जिला प्रमुख दी बार न्यास अध्यक्ष रहना और उसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यभार के बाद बीकानेर शहर से प्रथम सीधे निर्वाचित होने वाले प्रथम राजनीतिज्ञ आदरणीय भवानी शंकर शर्मा जैसे सरल सहज आदर्शों पर चलने वाले राजनीतिज्ञ होना बहुत बड़ी बात होती है हर किसी व्यक्ति के लिए उसकी तकलीफों को दूर करने के लिए सदैव कार्य करने वाले व्यक्ति भवानी शंकर शर्मा अपने मृदु व्यवहार के कारण ही ’भानी भाई’ नाम से मशहूर रहे। बीएसएनएल पूर्व महाप्रबंधक महेश भोजक ने कहा कि कहा कि भवानी शंकर जैसा व्यतित्व राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में विरला ही होता है व्यवसायी मनमोहन शर्मा ने कहा कि बचपन से भवानी भाई का कार्य देखता आया हु ऐसा धैर्यवान व्यक्ति राजनीति में हो सकता है ऐसी मिशाल दूसरी कही देखने को नहीं मिलती श्रद्धांजलि सभा को युवा नेता राजेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, शिक्षाविद् जेठमल शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, राजेंद्र शर्मा , एडवोकेट राधेश्याम शर्मा, ने संबोधित करते हुए भवानी भाई के आदर्शों को राजनीति में लागू करवाने की बात कही। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, पूनमचंद शर्मा,असीम कौशिक, पवन शर्मा, जितेंद्र भोजक, खुश भोजक, सरोज देवी शर्मा सहित समाज के गणमान्य जन उपस्थित थे।
