

देहदान जागृति के लिए पोस्टर का विमोचन
बीकानेर सर्व मानव कल्याण समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाति देहदान तथा अंगदान जागृति हेतु आयोजित की जा रही संगोष्ठी का पोस्टर विमोचन किया गया। समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश रावत ने बताया की रविवार को सामुदायिक भवन पवनपुरी दक्षिण विस्तार नागनेची जी मंदिर के सामने आयोजन किया जाएगा। पोस्टर विमोचन पर समाज सेवी डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा अंगदान का संकल्प लेना एक महान कार्य है। सचिव प्रवीण चावला ने बताया कि समिति ने 2017 से अपना कार्य शुरू किया है तथा अब तक 138 व्यक्ति देहदान का संकल्प ले चुके हैं तथा इनमें से आठ का देहदान किया भी जा चुका है। समिति के नरेंद्र पारीक ने बताया कि इसके साथ-साथ अंगदान का संकल्प भी 78 व्यक्ति ले चुके हैं।
