Bikaner Rajasthan

सियाग एआईसीसी के पर्यवेक्षक नियुक्त

सियाग एआईसीसी के पर्यवेक्षक नियुक्त
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा बीकानेर जिला देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग को बड़ा दायित्व सौंपा गया है। जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बिशनाराम सियाग को भेजे नियुक्ति पत्र में लिखा है कि दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आपको दिल्ली के द्वारका विधानसभा क्षेत्र के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। सियाग ने कहा कि बतौर पर्यवेक्षक के मिली जिम्मेदारी को शिद्दत के साथ निभाया जाएगा तथा पार्टी की जीत व मजबूती के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *