Bikaner Rajasthan

वाजपेयी ने भारत को विकसित भारत बनाने की रखी नींव

वाजपेयी ने भारत को विकसित भारत बनाने की रखी नींव
बीकानेर। बीकानेर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती के अवसर बीकानेर भाजपा संभाग कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जलालम सिंह भाटी की अध्यक्षता में पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि सभा रखी व वाजपेयी जी को याद किया गया इस मौके पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग केबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी मुख्य अथिति के तौर पर शामिल हुए अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पिता कर उन्हें नमन किया। कन्हैयालाल चौधरी ने वाजपेयी के जीवन पर बोलते हुए कहा अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भारत को विकसित भारत बनाने की नींव रखी आज देश उन्ही के दिखाए रास्ते पर चल रहा है। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे वो हम सभी के प्रेरणा स्रोत थे। आचार्य ने कहा नाम अटल है, काम अटल है, राष्ट्रशक्ति पर विश्वास अटल है, धर्म अटल है, धैर्य अटल है, राष्ट्रसमृद्धि का लक्ष्य अटल है आज हम भारत के महानतम नेताओं में से एक वाजपेयी जो को नमन करते है। देहात भाजपा जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कहा आज का दिन वाजपेयी जी के अद्वितीय व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र-निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करने का है हम सभी के प्रेरणास्रोत अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन हम सभी के लिए एक पाथेय है उनका जीवन लोकतांत्रिक और मानवीय मूल्यों का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *