

विफ़ा युवा प्रकोष्ठों द्वारा सामूहिक तुलसी पूजन एवं वितरण
बच्चों को गाय के गोबर से बने गमलों में तुलसी पौधों का वितरण
बीकानेर। विप्र फ़ाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ बीकानेर द्वारा आज शहर के विभिन्न क्षेत्र के 11 मंदिरों सहित धरणीधर मैदान में युवा साथियों पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति ने सर्वसमाज के साथ तुलसी पूजन एवं वितरण समारोह आयोजित किया गया। विप्र फ़ाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंकज पीपलवा के नेतृत्व में शहर की पूरी युवा टीम ने अनेकानेक क्षेत्र के मंदिरों में तुलसी पूजन एवं वितरण समारोह के तहत सर्वसमाज़ की उपस्थिति में मां सरस्वती की आराधना की फिर तुलसी के पौधे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर आरती कर प्रत्येक मंदिर में तुलसी के पौधे का रोपण एवं वितरण कर तुलसी पूजन का अर्थ एवं इसकी महत्वत्ता पर प्रकाश डाला। विप्र फ़ाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा चंद्रकला आचार्य व सचिव भँवर पुरोहित, किशन जोशी की उपस्थिति में तुलसी पूजन के साथ गरिमामयी आयोजन में आर्यन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के उड़ान-2-24 में एंनवल स्पोर्ट्स कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले मेधावी बच्चो को गाय के गोबर से बने गमलों में तुलसी पौधों का वितरण किया गया।
