

मेजर जनरल जयदेव सिंह भार्गव स्मृति विचारपीठ के तहत दिव्या जोशी का व्याख्यान 26 को
बीकानेर। बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति के वार्षिक आयोजन मेजर जनरल जयदेव सिंह भार्गव स्मृति विचारपीठ के इस वर्ष प्रो. दिव्या जोशी, विशेषज्ञ, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का भारतीय ज्ञान परम्परा एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर 26 दिसम्बर को प्रौढ़ शिक्षा भवन सभागार में अपना व्याख्यान देंगी। इस अवसर पर संस्था के जिला स्तर पर संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों से जुड़े शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में से चुनिंदा प्रशिक्षकों को मेजर जनरल जयदेव सिंह भार्गव स्मृति सम्मान से सम्मानित भी किया जाएगा। विभिन्न प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रमों से जुड़े इन प्रशिक्षकों में नोखा से नीतू चौधरी, खाजूवाला से नयनप्रीत कौर, खारी चारणान से बसंती गेधर, नापासर से सुमन सुथार, खींयेरा से रेवंतराम रेगर, बीकानेर से वहिदा खातून, रूरखसाना और सपना देवड़ा को मेजर जनरल जयदेवसिंह भार्गव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस महत्ती आयोजन की अध्यक्षता राजस्थान राज्य शिक्षा नीति समिति के सदस्य एवं पूर्व संयुक्त निदेशक, शिक्षा विभाग सम्माननीय ओमप्रकाश सारस्वत करेंगे।
