

तीन दिवसीय महिला प्रशिक्षण एवं स्वरोज़गार कार्यशाला 26 से
बीकानेर। पवन पुरी साउथ में रोट्रेक्ट क्लब ऑफ़ बीकानेर और ब्लु मुन चैरिटेबल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय महिला प्रशिक्षण एवं स्वरोज़गार कार्यशाला आयोजित की जायेगी। 26 से 28 दिसंबर को आयोजित तीन दिवसीय शिविर में मुख्य रूप से मेहंदी ,ज्वैलरी और क्राफ़्ट सिखाया जाएगा। क्लब अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गई है। चैरिटेबल स्कूल संस्थापक डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा हमारा उद्देश्य स्वरोजगार अपनाकर सामाजिक आर्थिक रूप से महिलाओं को सशक्त बनाना है। क्लब सचिव अनमोल पारेख ने बताया कि इस कार्यशाला मे अगर जो भी बालिकाएं व महिला प्रशिक्षण लेने की इच्छुक है अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती है जो निःशुल्क है और प्रशिक्षण की सभी सामग्री भी क्लब द्वारा दी जाएगी।
