

पंडित लक्ष्मी नारायण पुरोहित की 20वीं पुण्यतिथि पर निशुल्क चिकित्सा शिविर 29 को
बीकानेर। पंडित लक्ष्मी नारायण पुरोहित, एडवोकेट की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी रविवार, 29 दिसंबर को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह शिविर मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित आश्रम रोड पर के पास सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगा। शिविर में बीकानेर व आसपास के विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों में अस्थि रोग, हृदय रोग, शिशु दंत चिकित्सा, स्त्री रोग, न्यूरो सर्जरी, आयुर्वेद, त्वचा रोग, नेत्र रोग आदि के विशेषज्ञ शामिल होंगे। शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीधर नारायण पुरोहित, शिशु दंत विशेषज्ञ डॉ. राजीव नारायण पुरोहित, डॉ. कंचन पुरोहित, डॉ. प्रमोद ठकराल, डॉ. राम गोपाल कुमावत, डॉ. राहुल हर्ष, डॉ. जे.के. खत्री, डॉ. अजय गांधी, डॉ. राहुल सोलंकी, डॉ. यासिर मिर्जा, डॉ. सुनील हर्ष, डॉ. गीता सोलंकी, डॉ. पूनम भार्गव, डॉ. अंकिता मुंधरा, डॉ. प्रियंका मैहर, डॉ. प्रियश्री जोशी, डॉ. विजय प्रताप सिंह, डॉ. अंजू ठकराल, डॉ. तपस्या चतुर्वेदी, डॉ. सुधांशु व्यास आदि सेवाएं देंगे। शिविर में डेंटल एक्स-रे, ब्लड प्रेशर जांच, शुगर की जांच, हीमोग्लोबिन जांच आदि की जायेगी।
