

श्रद्धांजलि सभा के साथ मनाया वीर बाल दिवस
बीकानेर। शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश की अनुपालना में वीर बाल दिवस मनाया गया। वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में शाला की करूणा क्लब इकाई तथा ईको क्लब के सदस्यों ने श्रद्धांजलि देकर वीर बाल दिवस मनाया गया। शाला सचिव रमेश कुमार मोदी ने वीर बाल दिवस की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए सिख धर्म के दसवें गुरू श्री गोविन्द सिंह जी और उनके परिवार के बलिदान की बात कही। इस अवसर पर नीतू, करूणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज, हनुमान छींपा ने भी अपने विचार रखे । कार्यक्रम का संचालन शाला के करुणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज ने किया।
