

उपभोक्ता जागरूकता रैली का किया आयोजन
बीकानेर। उपभोक्ता मामले विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार उपभोक्ता सप्ताह 2024 के क्रम में रविवार को संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी बीकानेर व योगेश पालीवाल अध्यक्ष, उपभोक्ता संरक्षण समिति बीकानेर के नेतृत्व में उपभोक्ता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय-महाविद्यालयों के छात्र छात्राओ एवं जिले के आम उपभोक्ताओं ने भाग लिया और जागरूकता सन्देश का प्रसारण कर जागरूक उपभोक्ता होने का परिचय दिया। उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी बीकानेर कार्यालय से नरेश प्रजापत ने कोटगेट बीकानेर से हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष व उपभोक्ता महासंघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष योगेश पालीवाल, महासंघ की जिलाध्यक्ष निर्मला चौहान, सी.सी.आई की जिलाध्यक्ष अर्चना सक्सेना, महासंघ की प्रदेश सचिव कंचन भाटी, संयुक्त सचिव मुमताज शेख, समिति के रिंकी सिंह चौधरी, सचिन चौधरी, समिति के धनसुख आचार्य, निर्मल छींपा आदि ने रैली को संबोधित किया। रैली केईएम रोड़ होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर बीकानेर पर सम्पन्न हुई।
