

अपने स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने का नशा करो : व्यास
बीकोर। महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विषेष शिविर के चतुर्थ दिन आज प्रथम चरण में नशा एक अभिशाप पर परिचर्चा, रंगोली, मेंहदी व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एन.एस.एस प्रभारी रामकुमार व्यास ने परिचर्चा में मुख्य वक्ता की भूमिका में बोलते हुए बताया कि नशा न सिर्फ आपके स्वास्थ्य को खराब करता हैं बल्कि आपके व्यक्तित्व पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है, नशे के आदि लोग न अपने होते है न किसी और के होते है आपका प्रयास होना चाहिए कि आपके आस-पास अगर कोई व्यक्ति नशे की लत में है तो उसकी काउन्सिलिंग कर नशे से दूर करने का प्रयास करना चाहिए। शिविर में मेहन्दी व पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नरेश हर्ष ने किया।
