Bikaner Rajasthan

भगवान मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय में  प्रतिष्ठा महा महोत्सव

भगवान मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय में  प्रतिष्ठा महा महोत्सव
भक्ति गीतों के साथ सिद्धचक्र, भक्तामर मंत्रों से पूजन

बीकानेर, 24 नवम्बर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के जैनाचार्य जिन पीयूष सागर सूरीश्वर महाराज आदि ठाणा नाल गांव में मुनि सुव्रत स्वामी के प्राचीन मंदिर में प्रतिष्ठा महा महोत्सव में रविवार को भक्ति गीतों के साथ स्नात्र पूजा, सिद्धचक्र महापूजन, भक्तामर मंत्रों से पूजन किया गया। पूजा के दौरान बीकानेर के मुनि सम्यक रतन सागर महाराज, साध्वीश्री प्रभंजनाश्रीजी व चिद्यशाश्रीजी आदिठाणा मौजूद थीं।
श्री जैन श्वेताम्बर ओसवाल श्रीसंघ खरतरगच्छ ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन लाल नाहटा ने बताया सोमवार को  पौने सात बजे स्नात्र पूजा, सवा आठ बजे प्रतिष्ठा विधान, पौने बारह बजे शांति स्नात्र पूजा होगी।  मंगलवार को सुबह सवा छह बजे द्वारोउद्घाटन, सुबह पौने नौ बजे सतर भेदी पूजा का आयोजन होगा।
जैनाचार्य जिन पीयूष सागर सूरीश्वर महाराज, विधिकारक सिरोही के मनोजकुमार बाबूमल हरण व उनकी टीम के घाणेराव के गोविंद पंवार ने परमात्म भक्ति के पूजा के प्रसंग के अनुसार भक्ति गीत गाकर श्रावक-श्राविकाओं को भक्ति रस से सराबोर रखा।
पूजा व अभिषेक में सुश्रावक पुरखचंद, धनराज, दीपचंद डागा, वीरमती देवी पत्नी स्वर्गीय भंवर लाल डागा परिवार के सदस्यों, मुख्य लाभार्थी अभय-साधना डागा, आदित्य व युवराज डागा, विशिष्ट सहयोगी पवन पारख, गणेश बोथरा व मनोज सेठिया परिवार के साथ अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *