India Rajasthan

किस महिला कलेक्टर ने बताई SDM थप्पड़कांड की सच्चाई? MBBS के बाद बनीं IAS

राजस्‍थान में उपचुनाव के दौरान एक निर्दलीय प्रत्याशी ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया, जिसकी गूंज राजस्थान से लेकर हर जगह सुनाई दी. जहां पर एसडीएम के साथ थप्पड़कांड हुआ, वह राजस्थान के टोंक जिले में आता है. वहां की कलेक्टर हैं IAS सौम्या झा (IAS Saumya Jha).  बताया जा रहा है कि सौम्या झा के आदेश पर ही एसडीएम अमित कुमार (Tonk SDM) गांव वालों को मतदान करने के लिए समझाने गए थे. इसी दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद यह विवाद और गहरा गया. इस मामले में नरेश समेत कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई. आइए जानते हैं कैसे एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाली सौम्‍या आईएएस बन गईं…

डॉक्टर से IAS बनीं सौम्या
सौम्या झा 2017 बैच की IAS हैं. वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई बिहार से ही हुई. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई पूरी की. सौम्या ने वर्ष 2016 में पहली बार संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा दी और सफल हो गईं. उन्होंने UPSC CSE परीक्षा में ऑल इंडिया 58वीं रैंक हासिल की. उनका चयन IAS के लिए हुआ. इस तरह सौम्या डॉक्टर से IAS बन गईं. सौम्या के पिता भी IPS अधिकारी हैं और उनकी मां रेलवे में डॉक्टर हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *