Bikaner Bikaner District Rajasthan

ईएलसी कार्यक्रम के तहत युवा मतदाता जागरूकता संवाद आयोजित

ईएलसी कार्यक्रम के तहत युवा मतदाता जागरूकता संवाद आयोजित
बीकानेर। जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। स्वीप प्रकोष्ठ समन्वयक डॉ. वाई. बी. माथुर ने बताया कि इस दौरान राजकीय डूंगर कॉलेज और हल्दीराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर में विद्यार्थियों से संवाद किया गया।विद्यार्थियों को वोटिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही ईवीएम की जानकारी एवं ईवीएम से मताधिकार के प्रयोग की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। स्वीप सह समन्वयक गोपाल जोशी ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत की जाने वाली गतिविधियां, विभिन्न मोबाइल ऐप्स आदि के बारे में बताया। कार्यक्रम में डॉ. विपिन सैनी एवं डॉ. मैना निर्वाण ने भी विद्यार्थियों को मतदान की महत्ता को समझाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *