

दुग्गड़ को श्रद्धांजलि
बीकानेरर। देहदानी, सुन्दर लाल दुगड़ की स्मृति में बुधवार को श्री साधुमार्गी जैन संघ गंगाशहर-भीनासर की ओर से जवाहर विद्यापीठ सभागार में स्मृति सभा आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय दुगड़ को श्रद्धांजलि दी। अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष चंपालाल डागा ने उनके व्यक्तित्व कृतित्व का स्मरण दिलाते हुए कहा कि स्वर्गीय दुग्गड़ ने पी.बी.एम. अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग, देशनोक बालिका स्कूल, गौशाला कोलाकाता, मेवाड़, मुंडवा की संस्थाओं को आर्थिक सहयोग किया। आचार्यश्री नानेश समता विकास केन्द्र ट्रस्ट, दांता में विद्यालय, महाविद्यालय भवन बनवाएं। श्रद्धांजलि सभा में मोहन सुराणा, कन्हैयालाल बोथरा, किशन लाल बोथरा, विमल सेठिया, डूंगर सेठिया, चंचल बोथरा आदि ने स्वर्गीय दुग्गड़ को श्रद्धांजलि दी।
