Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रवेश के लिए प्रथम राउण्ड काउंसलिंग जारी

प्रवेश के लिए प्रथम राउण्ड काउंसलिंग जारी
बीकानेर। राज्य के सक्षम अनुमति प्राप्त पशुचिकित्सा महाविद्यालयों में बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा केंद्रीकृत काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश हेतु प्रथम राउण्ड की ऑफलाइन काउंसलिंग बुधवार आयोजित की गई। चेयरमैन केंद्रीय स्नातक प्रवेश मण्डल प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने बताया कि राजस्थान के सभी संघटक एवं निजी पशुचिकित्सा महाविद्यालयों में राज्य कोटे की नियमित एवं पेमेंट सीटों पर प्रवेश के लिए आर.पी.वी.टी.-2025 से योग्य अभ्यर्थियों के प्रवेश हेतु राज्य सरकार की आरक्षण नीति एवं आर.पी.वी.टी.-2025 की मेरिट सूची सीटों की उपलब्धता के आधार पर प्रवेश सुनिश्चित किये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *