

गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर गुरुवार सुबह गांधी पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, श्रीमती सुमन छाजेड़, श्री सत्यप्रकाश आचार्य,जिला परिषद सीईओ श्री सोहनलाल, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री महिमा कसाना व सुश्री स्वाति शर्मा, जिला उद्योग संघ अध्यक्ष श्री डी.पी.पचीसिया, श्री प्रकाश मेघवाल, श्री किशन चौधरी, श्री हरि कांत शर्मा समेत उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों, स्काउट गाइड रोवर्स व रेंजर्स और नागरिकों ने गांधी जी व शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने की।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिटी श्री रमेश देव, नगर निगम उपायुक्त श्री यशपाल आहूजा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एल डी पंवार, महिला एवं बाल विकास विभाग उपनिदेशक श्री सुभाष बिश्नोई, समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक श्री अरविंद आचार्य, समाज कल्याण अधिकारी श्री नंद किशोर राजपुरोहित, प्रशासनिक अधिकारी श्री मुकेश भाटी व श्री उमाशंकर, स्काउट गाइड के सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्री रामजस लिखाला, अति. प्रशासनिक अधिकारी श्री सुदेश रांकावत, सहा.प्रशासनिक अधिकारी श्री इनायत हुसैन व श्री रामकुमार, सीओ स्काउट श्री जसवंतसिंह राजपुरोहित, गाइड सीओ श्रीमती मीनाक्षी भाटी समेत बड़ी संख्या में स्काउट गाइड रोवर्स व रेंजर्स, विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ।
