

स्वच्छता ही सेवा रैली और संवाद कार्यक्रम का आयोजन
बीकानेर। जन शिक्षण संस्थान बीकानेर की ओर से स्थानीय लेघाबाड़ी में आज गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा रैली और स्वच्छता चेतना संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में स्थानीय महिलाओं किशोरियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश सुथार ने कहा कि गांधीजी के ग्राम स्वराज की स्थापना में स्वच्छता ही सेवा भावना की महत्वपूर्ण भूमिका अभिव्यक्त हुई है। कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय ने बताया कि गांधी अधिकारीजी के विचारों में स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। सहायक कार्यक्रम अधिकारी उमाशंकर आचार्य ने कहा कि सादा जीवन और उच्च विचार गांधी जी की प्रमुख शिक्षा है। इसके साथ ही स्वच्छता के संवाद कार्यक्रम में सपना देवड़ा, दीपिका परिहार पुष्पलता आदि ने अपने-अपने विचार रखें।
