Bikaner Bikaner District Rajasthan

फन्ना बाबू को दी श्रद्धांजलि

फन्ना बाबू को हिमालय परिवार व पायोनियर्स एडवेंचर सोसायटी ने दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। बीकाजी के संस्थापक एवं वरिष्ठ उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) के निधन पर हिमालय परिवार और पायोनियर्स एडवेंचर सोसायटी के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने फन्ना बाबू के जीवन, उनके कार्यों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि फन्ना बाबू का व्यक्तित्व प्रेरणादायी था और उनके द्वारा किए गए सेवा कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। सभा में हिमालय परिवार की प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. सुषमा बिस्सा, जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, यशपाल आचार्य, दिनेश कुमार जैन सहित पायोनियर्स एडवेंचर सोसायटी के महेश भोजक, मनोहर लाल वर्मा, आर.सी. वर्मा, मुराद अली, सैयद मुश्ताक अली एवं आर.के. शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *