Bikaner Bikaner District Rajasthan

पर्यटक एक ही छत के नीचे करेंगे 500 साल के इतिहास के दर्शन

पर्यटक एक ही छत के नीचे करेंगे 500 साल के इतिहास के दर्शन
बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर में स्थित योग के सूर्य नमस्कार की 12 कलाएं, बीकानेर के 500 सालों के इतिहास, बीकानेर की कला साहित्य, यहाँ के तीज त्योंहार, मेले, तालाब, बावड़ियां, रम्मतों तथा अनेक ऐसे पौराणिक छायाचित्रों को अपने अंदर समेटे हुए बीकानेर जिला उद्योग संघ को जिला कलक्टर के निर्देशानुसार किये गये नवाचारों के क्रम में ऊँट उत्सव के दौरान 9 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रंखला में शामिल कर लिया गया है। मान मनुहार श्रंखला के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक अनिल राठौड़ ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। अनिल राठौड़ ने बताया कि ऐतिहासिक परिदृश्य का एक अनुपम तथा अनूठा उदाहरण है। इस अवसर पर राजेश लदरेचा, राजीव शर्मा, राजकुमार पचीसिया, अशोक गहलोत, राजाराम सारडा, परवेश गोयल, उमाशंकर कोठारी, चंद्रशेखर श्रीमाली, अरविंद चौधरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *