Bikaner Bikaner District Rajasthan

तीन बूथ लेवल अधिकारी निलंबित

image description

तीन बूथ लेवल अधिकारी निलंबित
बीकानेर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के कार्यों में शिथिलता बरतने को गंभीरता से लेते हुए तीन बूथ लेवल अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार आईजीएनपी के सहायक अभियंता क्षेत्रीय ड्रगलाइन उपखंड इंगानप आरडी 860 के सहायक प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 98, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री राजूराम छींपा, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में भाग संख्या 187 तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ सहायक श्री गिरिराज सिंह बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत के भाग संख्या 100 में बूथ लेवल अधिकारी नियुक्त हैं।तीनों कार्मिकों द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दिए गए लक्ष्यों के विरूद्ध शून्य कार्य किया गया तथा पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान एक भी प्रपत्र प्राप्त नहीं किया गया। अतः निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तीनों कार्मिकों को तुरंत प्रभाव से निलम्बित किया गया है। निलम्बन काल के दौरान श्री गोपाल सिंह अपनी उपस्थिति निर्वाचक पंजीयन अधिकारी और उपखण्ड कार्यालय खाजूवाला में, श्री राजूराम छींपा तथा श्री गिरिराज सिंह अपनी उपस्थिति कार्यालय निर्वाचक पंजीयन अधिकारी बीकानेर (पूर्व) एवं उपखण्ड कार्यालय, बीकानेर में देंगे। तीनों को निलम्बन काल के दौरान नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *