Bikaner Bikaner District Rajasthan

बिहार में भाजपा-एनडीए की जीत पर बीकानेर में उत्सव, भाजपा कार्यालय में मिठाई वितरण

बिहार में भाजपा-एनडीए की जीत पर बीकानेर में उत्सव, भाजपा कार्यालय में मिठाई वितरण
बीकानेर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक व प्रचण्ड जीत पर आज भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। मिठाई वितरित की और पटाखे छोड़कर विजय का जश्न मनाया। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, सत्यप्रकाश आचार्य, नारायण चोपड़ा, महावीर सिंह चारण, श्याम सिंह हाड़ला, राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, दिलीप सिंह आडसर, सरिता नाहटा, मोतीलाल हर्ष, भूपेंद्र शर्मा, सुनीता हटीला, चन्द्रशेखर शर्मा, मंजूषा भास्कर, रघुवीर प्रजापत, स्वाति छाजेड़, मुल्तान वेद, जेठमल नाहटा, अजय खत्री, राजाराम, महेंद्र ढाका, ताराचंद गहलोत, आरती, संतोष, विजय पाल कूकना, भारती अरोड़ा, मुकेश ओझा, भंवरलाल साहू, रामदयाल पंचारिया, शिव परिहार, शिव शंकर, शिव बच्छ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं विधायक सिद्धि कुमारी ने विधायक कार्यालय भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी इस अवसर पर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया सिद्धि कुमारी ने कहा एनडीए की यह ऐतिहासिक विजय विकास और विश्वास की राजनीति की स्पष्ट जीत है केंद्र की भाजपा सरकार की योजनाएं समाज के सबसे निचले तबके तक पहुंच रही हैं और बिहार के लोग अब विकास के लिए मतदान कर रहे हैं। इस अवसर पर श्याम सिंह हांडला, श्याम चौधरी, नरेंद्र सिंह अबडसर, विमल पारीक, देवदत्त, मनोहर सिंह के साथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *