Bikaner Bikaner District Rajasthan

विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया

विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया
बीकानेर। बीकानेर वेलनेस सेंटर पर आज महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के योग विभाग के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। बीकानेर वेलनेस सेंटर पर पंचकर्म, योग और प्राकृतिक चिकित्सा की सभी प्रकार की चिकित्सा सेवायें उपलब्ध हैं और जन स्वास्थ्य एवं जन कल्याण के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को डॉ. वत्सला गुप्ता ने प्राकृतिक चिकित्सा की विभिन्न पद्धतियोंकृमिट्टी चिकित्सा, हाइड्रोथेरेपी, डिटॉक्स थेरेपी तथा आहार चिकित्साकृजैसी पद्धतियों की विस्तृत से जानकारी दी। योगाचार्या आकांक्षा माथुर ने विद्यार्थियों को योग के प्रकार, योग के लाभ तथा मानसिक स्वास्थ्य पर योग के प्रभाव के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने विभिन्न चिकित्साओं के उपयोग, निदान और मिट्टी व जल उपचार के लाभ को समझा। साथ ही अमन राजपुरोहित, यशप्रिया और आकाश सिडाना ने यौगिक क्रियाओं का अभ्यास और प्रायोगिक अभ्यास विद्यार्थियों को करवाया जिसमें अंजन विधि, जल नेति क्रिया, कुंजल क्रिया, मिट्टी पट्टी आदि करवाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *