Bikaner Bikaner District Rajasthan

महिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित

महिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित
बीकानेर। महिला सम्मेलन के आयोजन को लेकर भाजपा शहर जिला संगठन द्वारा बैठक का भाजपा संभाग कार्यालय में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, दायित्व वितरण एवं विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी क्रम में जिला महिला मोर्चा द्वारा संभाग कार्यालय के सामने स्थित पार्क में वंदे मातरम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रगीत की गूंज के साथ देशभक्ति का संदेश दिया गया और सभी ने संगठन के उद्देश्यों को और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गा पांडे, मधुरिमा सिंह, जिला उपाध्यक्ष सरिता नाहटा, सुषमा बिस्सा, कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री सुनीता हटीला, कार्यक्रम सहसंयोजक आरती आचार्य, जिला मंत्री सुमन शेखावत, प्रमिला गौतम, सुमन जैन, भारती अरोड़ा, ज्योति विजयवर्गीय, संगीता शेखावत, कविता शर्मा, इंदु वर्मा, स्वाति छाजेड़, भानु आनंद, राधा खत्री, सुमन जोशी, चांद शेखावत, राजकुमारी एवं अर्चना रंगा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *