Bikaner Bikaner District Rajasthan

कल निकलेगी सवारी, जगह-जगह स्वागत द्वार बने

कल निकलेगी सवारी, जगह-जगह स्वागतद्वार बने व बैनर लगे
बीकानेर। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में सकल श्रीसंघ के सहयोग से बुधवार को भगवान की सवारी भुजिया बाजार के प्राचीन चिंतामणि जैन मंदिर से सुबह साढ़े नौ बजे गाजे बाजे, भजन मंडलियों के साथ निकलेगी। शाम को श्री चिंतामणि जैन मंदिर में शाम 108 दीपकों की आरती शाम साढ़े छह बजे होगी। हरीश नाहटा ने बताया कि जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा., मुनि मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, बीकानेर की साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि म.सा., जैन श्वेताम्बर पार्श्व चन्द्र गच्छ की साध्वी पदमप्रभा व सुव्रता श्रीजी के सान्निध्य निकलने परमात्मा की सवारी के स्वागत के लिए अनेक जैन बाहुल्य मोहल्लों में स्वागत द्वार व बैनर लगाए गए है तथा सजावट की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *