

पीड़ितों को त्वरित और सुव्यवस्थित इलाज देना ही मुख्य उद्देश्य
बीकानेर। चिकित्सक को धरती का भगवान कहा जाता है और पीडि़त की चिकित्सा सेवा करना प्रत्येक चिकित्सक का कर्तव्य होता है। इसी उद्देश्य से बीकानेर हार्ट एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारम्भ 5 जून 2025, गुरुवार सुबह 11:15 बजे होने जा रहा है। यह जानकारी बीकानेर के जाने-माने कार्डियक सर्जन डॉ. जयकिशन सुथार ने हॉस्पिटल से संबंधित एक प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए पत्रकारों को कही। हॉस्पिटल के डायरेक्टर (कार्डियक थेरोसिक) डॉ. जयकिशन सुथार ने बताया कि एक ही छत के नीचे त्वरित रूप से पीडि़त को इलाज मिले और बड़े शहरों जैसी सुविधा व संसाधन बीकानेर में ही उपलब्ध हो इसी अनुरूप उक्त हॉस्पिटल में व्यवस्थाएं रहेंगी
