

2 मंडलों की कार्यकारिणी जिला कांग्रेस द्वारा घोषित
बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने आज बीकानेर के दो और मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कीमंडल की कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा 30 सदस्य चयन किए गए है जिनमें 7 उपाध्यक्ष, नौ महासचिव, एक प्रवक्ता, एक कोषाध्यक्ष, दो सोशल मीडिया प्रभारी और 10 सचिव बनाए गए है। बीकानेर पक्षिम विधानसभा के दो मंडल कोटगेट मंडल अध्यक्ष इस्माइल खिलजी, और चोपड़ा बाड़ी मंडल अध्यक्ष हंसराज विश्नोई की कार्यकारिणी घोषित की गई।
