

सामूहिक जाप अनुष्ठान ने पिछला रिकार्ड तोड़ा
बीकानेर। जैन यूथ क्लब बीकानेर की ओर से भगवान महावीर जयंती पर समस्त जैन समाज के सहयोग से गंगाशहर के तेरापंथ भवन में लगातार दसवें वर्ष आयोजित नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप ने पिछले वर्ष के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। महावीर जयंती पर गुरुवार को तीन चरणों में सामूहिक एकासना का आयोजन होगा। आठ पंक्तियों में बैठकर श्रावक-श्राविकाएं एक समय सात्विक जैन भोजन ग्रहण करेंगे। अब तक 2500 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं ने एकासना में शामिल होने के लिए पंजीयन करवाया है।
जैन यूथ क्लब के पूर्व अध्यक्ष सत्येन्द्र बैद ने बताया कि ृगर्मी, आंधी व वर्षात के विपरीत मौसम के बावजूद सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक आयोजित महा मंगलकारी नवकार महामंत्र के जाप के लिए गंगाशहर, भीनासर, उदयरामसर, उदासर, बीकानेर के विभिन्न जैन मोहल्लों, नाल व देशनोक आदि स्थानों से श्रावक-श्राविकाओं के जत्थे पहुंचे थे। श्रावक श्राविकाओं ने तेरापंथ भवन के मुख्य पंडाल के साथ भगवान महावीर स्वामी के चित्र के आगे तथा विभिन्न कक्षों में नवकार महामंत्र का सस्वर जाप किया।
