Bikaner Bikaner District Rajasthan

सप्त शक्ति कमांड ने मनाया स्थापना दिवस

सप्त शक्ति कमांड ने मनाया स्थापना दिवस
बीकानेर। सप्त शक्ति कमांड ने जयपुर मिलिट्री स्टेशन में अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया। सप्त शक्ति कमांड भारतीय सेना की सातवीं और सबसे युवा कमान है। स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर, सप्त शक्ति कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, ने कमान के सभी रैंकों, पूर्व सैनिकों, रक्षा कर्मचारियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कमान की इस गौरवशाली यात्रा में योगदान देने वाले सभी भूतपूर्व और वर्तमान सैनिकों के निस्वार्थ समर्पण, साहस और बलिदान की सराहना की। उन्होंने भारतीय सेना की सबसे युवा कमान को इतने कम समय में विशिष्ट पहचान, गौरवपूर्ण विरासत स्थापित करने तथा सफलता के शिखर पर पहुँचाने में उनके अहम योगदान को सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *