Bikaner Bikaner District

नियुक्ति देने की मांग

नियुक्ति देने की मांग
बीकानेर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवर जी पुरोहित के नेतृत्व में बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास एवं कोलायत विधायक अंशुमन सिंह भाटी से राजस्थान कांट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के अंतर्गत कार्यरत जिन संविदा कार्मिकों ने प्रक्रिया संपूर्ण कर ली है उनको नियुक्ति पत्र दिलवाने का आग्रह किया।
व्यास ने दूरभाष पर आलाधिकारियों मुख्य सचिव सुधांश पंत एवं मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल व अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोड़ा से महासंघ की वार्ता का समय करवा कर कार्मिकों का जायज पक्ष सुनने के लिए समय तय कराया। शिष्ट मंडल द्वारा सुरेश वर्मा भी मुलाकात की गई जिन्होंने विभाग को अति सीघ्र पत्रावलियों को वित्त विभाग को प्रस्तुत करने के निर्देश प्रदान किये,महासंघ समस्त कार्मिकों के लिए कटिबद्ध है जल्द से जल्द सभी संविदा कार्मिकों को नियमित पद पर नियुक्ति मिले के प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *