

युवाओं की भागीदारी के साथ भर्ती रैली का समापन
बीकानेर/सीकर। भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), जयपुर द्वारा जयपुर सीकर और डीडवाना कुचामन जिलों के लिए सेना भर्ती रैली 25 अगस्त से 16 सितम्बर 2025 तक जिला स्टेडियम, सीकर में आयोजित की गयी थी। भारी बारिश की चुनौतियों के बावजूद इन जिलों के युवाओं ने राजस्थान के युवाओं की विशेषता देशभक्ति और जोश का प्रदर्शन करते हुए रैली में बड़ी संख्या में भाग लिया। परिणामस्वरूप 90 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। भर्ती रैली में ड्रग टेस्ट का भी परीक्षण किया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार शारीरिक परीक्षण में प्रदर्शन बढाने के लिए अनुचित साधनो का उपयोग न करे। निर्दोष अभ्यर्थी किसी दलालों और बेईमान तत्वों के झांसे में न आए इसके लिए कड़े दलाली विरोधी उपाय किए थे। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने रैली में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए किये गए सहयोग और व्यवस्थाओं के लिए नागरिक प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।
