

ध्यान कार्यक्रम का आयोजन
बीकानेर। महेश्वरी महिला समिति द्वारा महेश भवन में आना पान सती ध्यान कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया। माहेश्वरी महिला समिति प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निशा झंवर ने बताया कि प्रमुख उद्देश्य वर्तमान में जीवन यापन कर रहे तनाव ग्रस्त व्यक्तियों को ज्ञान के माध्यम से मानसिक शांति और आंतरिक आनंद प्राप्त करने के लिए यह कार्यक्रम रखा गया था। श्रीमती कंचन राठी ने बताया कि इस अवसर पर जहां एक और समाज के कई गणमान्य सदस्यों उपस्थित थे वहीं महिलाओं में महिला समिति की ओर से मुख्य रूप से श्रीमती किरण झंवर, सरला लोहिया, निशा झंवर, कंचन राठी, मंजू दमानी, श्रेया राठी, चंद्रकला कोठारी, अंजू लोहिया, शशि कोठारी, सपना बगड़ी, सरस्वती करनानी आदि अनेक महिला सदस्य उपस्थित रहे। कंचन राठी ने बताया कि बीकानेर में इस प्रकार का प्रथम आयोजन हुआ।
