Bikaner Bikaner District Rajasthan

पुष्करणा सावे के कार्यालय का शुभारंभ सोमवार को

पुष्करणा सावे के कार्यालय का शुभारंभ सोमवार को
बीकानेर। शिव शक्ति साधना पीठ, गोकुल बीकानेर में रविवार को पुष्करणा सावा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 10 फरवरी को आयोजित होने वाले पुष्करणा सामूहिक सावे की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में परकोटा क्षेत्र को एक छत घोषित किए जाने के निर्णय के फलस्वरूप सामूहिक विवाह में सम्मिलित होने वाली प्रत्येक कन्या को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि के साथ-साथ संस्था को देय 4 हजार रुपये प्रदान किए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस निर्णय का उद्देश्य विवाह आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सहयोगात्मक बनाना है। बैठक के दौरान यह भी तय किया गया कि पुष्करणा सामूहिक सावे के कार्यालय का शुभारंभ सोमवार को सूरदासानी बगीची, गोकुल सर्कल में किया जाएगा। कार्यालय उद्घाटन समारोह में बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि जुगल किशोर पुजारी बाबा एवं राजेश चूरा विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार व्यास करेंगे। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक सावे को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का संकल्प लिया। साथ ही समाज के अधिकाधिक लोगों से सहभागिता करने का आह्वान भी किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *