Bikaner District Rajasthan

गंगनहर में राजस्थान के हिस्से का संपूर्ण पानी दे पंजाब सरकार

गंगनहर में राजस्थान के हिस्से का संपूर्ण पानी दे पंजाब सरकार’
बीकानेर/श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत श्रीगंगानगर के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मुकेश गोदारा ने पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर श्रीगंगानगर के हिस्से का संपूर्ण पानी देने की मांग की है। एडवोकेट गोदारा ने पत्र में बताया कि श्रीगंगानगर जिले की जीवनदायिनी गंगनहर में लगातार पानी घटना बहुत ही चिंता का विषय है आज लगभग 1000 क्यूसेक ही रह गया। किसान साथियों की लगातार 4-5 बारिया पिट गई है।खरीफ की फसल नरमा, कपास, ग्वार,मूंग की बिजाई नहीं हो पा रही हैं भीषण गर्मी की वजह से बागवानी सुख रही है गन्ने की खेती में भी पानी की अति आवश्यकता है परन्तु पंजाब सरकार की हठधर्मिता की वजह से हमारे इस माह का पानी शेयर 2500 क्यूसेक नहीं मिल पा रहा है। गोदारा ने पत्र में जिक्र करते हुए कहावत लिखी कि पड़ोसी पड़ोसी के काम आता है परंतु पंजाब द्वारा अपने दायित्व एवं वादे का निर्वहन नहीं किया जा रहा है जो किसान और किसानी को धोखा देने वाला कार्य है।अब खरीफ फसलों के बजाई नहीं हुई तो किसान की आर्थिक हालात संकट में आ जाएगी। अंत में मांग करते हुए राजस्थान की गंगनहर के हिस्से का पानी तुरंत प्रभाव से छोड़ेने का कहा है।।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *