Bikaner Bikaner District Rajasthan

शहर-देहात कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शहर-देहात कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से निकाय चुनावों को टालने, जबरदस्ती स्मार्ट मीटर के नाम से आमजन के जेबों पर डाका डालने, और पूरे राजस्थान में खासतौर से बीकानेर में जिस तरह कानून व्यवस्था लचर हुई है अपराधी बेखौफ घूम रहे है उसके खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि देहात जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में बीकानेर और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
प्रवक्ता पूनमचंद भादू ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन सभा को प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, गजेंद्र सिंह सांखला, मूलाराम भादू, सचिव साजिद सुलेमानी, डूंगरगढ़ नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, पीसीसी सदस्य मकसूद अहमद,हरिराम बाना, विक्रम स्वामी, भूमि विकास बैंक चेयरमैन रामनिवास गोदारा, पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती सुशीला सिंवर, पक्षिम विधानसभा समन्वयक सद्दाम हुसैन, सेवादल प्रदेश संगठक कमल कल्ला, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष विमल भाटी जवाहर बाल मंच प्रदेश संयोजक अरुण व्यास, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीरू चौधरी, जिला महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़,यूथ अध्यक्ष भंवर कूकना ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *