Bikaner Bikaner District Rajasthan

पीबीएम सुधारो आंदोलन 11वें दिन भी जारी, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन होगा तेज

पीबीएम सुधारो आंदोलन 11वें दिन भी जारी, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन होगा तेज
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में चल रहा “पीबीएम सुधारो आंदोलन” रविवार को 11वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर धरना जारी रखते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। धरनास्थल पर पहुंचे डॉ. बी.डी. कल्ला एवं मनीष गोदारा ने कहा कि अस्पताल सुधार से संबंधित 10 सूत्रीय मांगों पर जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीबीएम संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल है, लेकिन यहां मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। डॉ. कल्ला ने आरोप लगाया कि प्रशासन समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। मरीजों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, सुविधाएं बदहाल हैं और जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देने तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि धरने में बिशनाराम सियाग, मदनगोपाल मेघवाल, भंवर कूकणा, श्रीकृष्ण गोदारा सहित अनेक लोगों ने भाग लेकर आंदोलन को समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *